← PrevNext →
Akarshit Maurya
Akarshit MauryaCourseLiteraturePoetry
3 Feb 2021·1 min read·

भगत सिंह

भगत सिंह के जन्म नें "बंगा" को मालामाल कर दिया। इस वीर सपूत के लहू ने, धरा को लाल कर दिया॥

मिट्टी में मिलाया फिरगिंयों की हर कारिस्तानी को। असेम्बली में बम फेंक गोरों के,गुरूर को हलाल कर दिया॥

आजादी की पृष्ठभूमि तो इन वीरों ने ही बनाई थी। वरना बापू के मन्त्रों ने तो,देश में बवाल कर दिया॥

इनकी जिन्दगानी का किस्सा जब आँखो के सामने आता है। कार्यों ने इनके मेरी जवानी से,तब सवाल कर दिया॥

था गर्म इनका शोणित ये गरम दल के अनुयायी थे। प्रतिकारों नें इनके नरम मनों,में मलाल कर दिया॥

जो देश के काम न आये वो रुधिर नहीं है पानी है। इनके लोहित के एक-एक कतरे ने,वसुन्धरा को निहाल कर दिया॥ Alive words of Akarshit.

©#आकर्षित मौर्य