← PrevNext →
Aditya Narayana Mishra
Aditya Narayana MishraCourseLiteraturePoetry
3 Feb 2021·1 min read·

भारतीय को आस है

वो खास नहीं हम खास है कुशल नेता से संपूर्ण भारत को आस है। दल-दल में फँसी मेरी धरती, को निकालने की वर्षो से प्रयास है।

कुशल नेता से संपूर्ण ........। अपनी जमीन, अपना खनिज-संपदा, है नहीं कुशल कारीगर जिसकी वर्षो से तलाश है।

कुशल नेता से संपूर्ण ........। उन्नत मिट्टी, निर्मल धारा, स्वच्छ पवन, मुक्त उर्जा, हँसता कण-कण, खुला आकाश है

कुशल नेता से संपूर्ण ........। मानव शक्ति, कुशल नीति से भरपूर, सादा जीवन, उच्च विचार जिसकी वर्षो का इतिहास है कुशल नेता से संपूर्ण भारतीय को आस है।