← PrevNext →
दागदार दर्पण
बॉलीवुड में पूड़िया गैंग आम हो गया, एनसीबी को भी सुबह से शाम हो गया ! थाली में छेद गिनना भी एक काम हो गया, तब बिहारियों को खैनी पे गुमान हो गया !
रिया भी अब जातीय सामान हो गया , इक दूजे को बचाना भी सरेआम हो गया ? सुशांत को मिले न्याय बात शांत हो गया, बस ट्वीट करके जैसे उनका नाम हो गया ?
हमने तो था सुना कि आईना हैं समाज का, पर, दर्पण वही तो आज दागदार हो गया ? अनगिनत मिले हैं धब्बे आईने के अक्स पर, कितनों की मौत का वो राज़दार हो गया ?
©#कुमार
