← PrevNext →
गाँधी जयंती
जयंती तो बना लिया
गांधी जी के धाम पर ,
नारा भी खूब लगा लिया
शास्त्री जी के नाम पर !
पर, इससे न तो
बेटियां सुरक्षित हुई !
न तो किसान ही रक्षित हुए
आपके किसी काम पर ?
महंगाई और बेरोजगारी
ना समझें टीस जवान का !
लगाकर पेड़ बबूल के
आसक्त मन आम पर ?
आखिर कब तक चलेगा
ये कारोबार आपका !
इस कलुषित घृणित
मानसिकता तमाम पर ?
©#कुमार
