बात करता हूं मैं अगर
बात करता हूं मैं अगर गरीबों की, किसानों की, मजदूरों की या बेरोजगारों की पूछता हूं प्रश्न अगर तो क्या मैं बेवकूफ हूं?
बात करता हूं मैं अगर भुखमरी की,सफाई की या शिक्षा की पूछता हूं प्रश्न अगर तो क्या मैं बेवकूफ हूं?
बात करता हूं मैं अगर गांव की, खलियानों की या छोटे दुकानों की पूछता हूं प्रश्न अगर तो क्या मैं बेवकूफ हूं?
बात करता हूं मैं अगर बच्चों की, महिलाओं की या बृद्धों की पूछता हूं प्रश्न अगर तो क्या मैं बेवकूफ हूं ?
©#नरेन्द्र प्रसाद निराला
