← PrevNext →
Ratnasen Bharti
Ratnasen BhartiCourseLiteraturePoetry
3 Feb 2021·2 min read·

बिहार चुनाव:नीतीश कुमार बनाम नरेंद्र मोदी

बिहार की राजनीति में पल-पल बदलते घटनाक्रम में आखिरकार वह पल आ ही गया है. जब यह तय हो गया है कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा. बिहार में आज की राजनीतिक घटनाक्रम को अगर हम देखें तो चिराग पासवान ने अपना रूख आखिरकार स्पष्ट कर दिया है. अब जो बात कही जा रही है उसमें कहा जा रहा है कि लोजपा 243 सीटों पर बिहार में अपने उम्मीदवार उतारेगी.

बिहार एनडीए से चिराग के अलग होते ही नीतीश कुमार का टेंशन बढ़ गया है. अब समझ लीजिए कैसे बिहार में नीतीश कुमार की परेशानी बढ़ गई है. जब तक चिराग पासवान एनडीए का हिस्सा थे तब तक यह तय था कि लोजपा 40 के आस पास सीटों पर लड़ेंगे लेकिन अब जो स्थिति है वह यह है कि 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

सबसे ज्यादा टेंशन की बात यह है कि चिराग पासवान के साथ ही उनके नेता अब खुलेआम बोल रहे हैं कि हम बीजेपी के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे. आपको बता दें कि लोजपा पहले ही जदयू पर हमलावर रही है और यही वह कारण है कि वह आज एनडीए का हिस्सा नहीं है.

लोजपा अगर यह कह रही है कि वह बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएगी तो उस बात में दम है. दम इसलिए है क्योंकि लोजपा एक तो बीजेपी का विरोध नहीं कर रही है. ऐसे में बीजेपी वोटरो का पूरा सपोर्ट मिलेगा. अगर बीजेपी के वोटर लोजपा का समर्थन कर देती है और वह 40 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है तो ऐसे में नीतीश कुमार की कुर्सी खत्म हो जाएगी. और चिराग पासवान उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पा लेंगे.

एक बात यह भी निकलकर सामने आ रही है उसमें यह कहा जा रहा है कि लोजपा के कई सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवारों को टिकट दिलवा सकती है. अगर बीजेपी यह काम करने में कामयाब हो गई तो बिहार का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा.

लेकिन इन सब गणितों के बीच हमें इस बात को भी याद रख लेना चाहिए कि नीतीश कुमार इसी विकट स्थिति के लिए जाने जाते हैं खैर यह लड़ाई नीतीश कुमार बनाम नरेंद्र मोदी हो गया है. आज नरेंद्र मोदी और चिराग पासवान के बीच बैठक हुई है जिसके बाद ही चिराग ने गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने की बात कही है.

पहले तो वे 143 पर लड़ने की बात कह रहे थे लेकिन अब वे 243 पर कह रहे हैं इन सब के बीच में नरेंद्र मोदी कही न कही है. अब देखना दिलचस्प यह है कि जीत किसकी होती है. नरेंद्र मोदी की या फिर नीतीश कुमार की क्योंकि चिराग तो बस मोहरा है और नरेंद्र मोदी को नीतीश कुमार से बदला लेना है.

©#रत्नसेन