← PrevNext →
Rahul Devashish
Rahul DevashishCourseLiteraturePoetry
3 Feb 2021·2 min read·

प्रस्तावना:रामायण विश्लेषण मिशन

रामायण विश्लेषण मिशन(RAMAYANA Analysis Mission i.e. RAM) प्रोजेक्ट भारतीय महाकाव्य रामायण   को आधुनिक रूप में प्रस्तुत करने का एक प्रयास है।RAM के मुख्य स्रोत के रूप में  महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण है।अन्य स्त्रोत में समय-समय पर भारत में अवतरित हुए महापुरुषों के प्रकाशित लेख एवं भारतीय समाज में लोकप्रिय रामायण की मौखिक कथाएँ आदि है।

मेरी हरसंभव कोशिश है कि महाकाव्य के मूल भाव के साथ छेड़छाड़ न हो।बावजूद इसके अगर कुछ मानवीय त्रुटि हो जाती है तो पाठकों से अनुरोध है कि वे मुझे  इन त्रुटियों को अपनी प्रतिक्रिया  देकर बताये।

इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के पीछे मेरा एक ही उद्देश्य है कि मानवीय मूल्यों को परिष्कृत करने वाले रामायण के विचार एक जीवंत रूप में पूरे विश्व में फैले।रामायण के मूल्य सिर्फ भारतीयों के लिये नहीं है बल्कि पूरी मानवता के लिये है।तनाव,निराशा,हिंसा,शोषण की समस्या सिर्फ भारत की नहीं है,पूरे विश्व की है।नैतिक पतन,भ्रष्टाचार सिर्फ भारत में नहीं है,अपितु पूरी दुनियाँ इससे तबाह हुए जा रही है।

रामायण की घटनाओं से हम सत्ता संचालन,बच्चों के शिक्षण,आंतरिक सुरक्षा,विदेश नीति,युद्ध नीति,पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण, जैवविविधता संवर्धन,अवसंरचना विकास,शस्त्र प्रयोग,कर-व्यवस्था,रोजगार विकास,भीड़ नियंत्रण,आपदा प्रबंधन,इत्यादि चीजें सीख सकते है।मैं ऐसा केवल अनुमान लगाकर नहीं बता रहा हूँ बल्कि अपने शोध के द्वारा मैंने ये सारी चीजें इकट्ठी की है जिसे एक-एक कर वर्गीकृत रूप में मैं आपके सामने लाऊँगा।

रामायण के समय में पुष्पक विमान था  जो बिना फ़्यूल के चलता था यह बात पर कोई भरोसा नहीं करेगा।लेकिन जब आधुनिक वैज्ञानिकों नें स्क्रैमजेट इंजिन बनाया और वायुमंडल के ऑक्सिजन का उपयोग आधे फ़्यूल के रूप में  करना शुरू किया तो हमें भरोसा हो गया है कि अगले फेज में बिना फ़्यूल के हम उड़ सकते है।सोलर इमपल्स विमान की तुलना हम पुष्पक विमान से कर सकते है।

रामायण की मुख्य पात्र सीता का जन्म एक घड़े में रखे वीर्य(sperm) से हुआ जाना बताया जाता है जिसे कोई भी बकवास बातें कह सकता है क्योंकि यह अवैज्ञानिक लगता है।लेकिन वर्तमान की प्रजनन तकनीकें In VIVO एवं In VITRO fertilization  क्या है?

दोस्तों,इस प्रकार की तर्कसंगत एवं वैज्ञानिक कसौटी पर कसी हुई  व्याख्या  हम RAM Project के लेखों में करेंगे।

रामायण से आप अपने व्यक्तिगत,पारिवारिक,सामाजिक,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समस्या को सुलझाने के सूत्र पा सकें।विश्व मानवता के कल्याण में आप भागीदार बने इसी आशा के साथ मैं प्रस्तावना को यहीं विराम देता हूँ।