← PrevNext →
Amrita Singh
Amrita SinghCourseLiteraturePoetry
3 Feb 2021·1 min read·

रंगों की पहेली

जीवन के रंग में, रंगों की दुनिया में, रंग-रंग के रंग देखे.. 

रंगों से तस्वीर बनते और तकदीर से रंग मिटते देखे... 

पसंद जो रंग हो, उजड़ते देखे, रंगों से सजते ख्वाब देखे... 

मिट न सके रंग जो, ताउम्र उसे संभालते देखे...  बीत गए वो दिन सुनहरे, जब दिल के रंगों को सजते देखे...

©#अमृता