← PrevNext →
Kumar Bhupesh
Kumar BhupeshCourseLiteraturePoetry
3 Feb 2021·1 min read·

ये बिहार है

आंगन डूबा ड्योढ़ी डूबी डूबा गाँव जवार हैं ! ये बिहार हैं ?

जिल्ला डूबा किल्ला डूबी डूबी हुई सरकार है ! ये बिहार हैं ?

कोसी टूटी गंडक टूटी टूटी शासन की तार है ! ये बिहार है ?

मंत्री चुप हैं संतरी चुप हैं चुप्पी बड़ा हथियार है ! ये बिहार है ?

अपना छूटा सुरक्षा तंत्र टूटा कोरोना का हाहाकर हैं ! ये बिहार हैं ?

युवा बेरोजगार हैं नित नया बबाल हैं सुशासन पर सवाल हैं ! ये बिहार हैं ?

©#कुमार