युवा शक्ति
लहरों पर उड़ा जा रहा हूं, कुछ नई सोच। / द्वंद के साथ, वावस्था की बखिया उधेड़ते। / बैठा उकेरता अपने द्वंद, जंजाल तंत्र के खिलाफ।
लहरों के साथ चल रहा हूं, नई इरादों के साथ। / हमे उठाना होगा जिम्मा, सत्य प्रकाशित हो। / मन कचोटता है कभी कभी, क्या हम सही है। / कहां जा रहे है, गजब है लोग राजनीति समर में।
जात पात, पैसे के बोलबाला, भटके है लोग। / समझना होगा, वास्तविकता की पहचान करानी होगी। / हमे लिखना होगा, इस व्यवस्था के सुधार हेतु। / सत्य को प्रकाशित करने हेतु, आगे आना होगा।
बैठा उकेरता अपने द्वंद, जंजाल तंत्र के खिलाफ। / सच्चाई उजागर करना होगा, हरेक युवा को अगर आना होगा। / चक्रव्यूह तोड़ेगा, नई दुनिया बनायेगे। / सभी संभव है, बस हम अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
सब बदलेगा, बोलेंगे सभी। / बदल देंगे सभी, यह युवा की शक्ति है। / बस पहचान कर अपनी, अशिम शक्ति है हम सब में / #व्यवस्था
