← PrevNext →
अच्छा लगता है
कुतर-कुतरकर नाखून को दाँतों से..फेंकना.. अच्छा लगता है।
टक-टकी लगाकर कहीं.. अपलक ताकना.. अच्छा लगता है।
मसलकर पत्तियों को.. चुटकियों से..रगड़ना.. अच्छा लगता है।
छानकर धूल से..कंकरों को पानी में..छींटना.. अच्छा लगता है।
© राहुल देवाशीष
