दमदार, साफ और सुरीले आवाज के लिये सर्वोत्तम है Audacity सॉफ्टवेयर
ऑडियो रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और मिक्सिंग करने के लिये Audacity सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर है। ऑडियो रिकॉर्ड करने, उसे Edit करने और उसमें मिक्सिंग करने का Audacity का interface बहुत ही आसान है।
Audacity में रिकॉर्डिंग करने के लिये Edit toolbar में रिकॉर्डिंग के लिये लाल बटन दबाएँ। रिकॉर्डिंग शुरू होने पर mouse cursor चलने लगेगा।
माइक्रोफोन से रिकॉर्डिंग करने के लिये साउंड सेटिंग्स करनी पड़ती है। साउंड सेटिंग में इनपुट डिवाईस की सेटिंग करनी पड़ती है। इसमें इनपुट सेटिंग में default डिवाईस के रूप system का ऑडियो डिवाईस सेलेक्टेड रहता है। आपके पास अगर कोई external माइक्रोफोन हो तो इस default को बदल लें।
अपने रिकॉर्डिंग में सुधार करने के लिये यानि उनमें कुछ जोड़ने के लिये या कुछ अवांछित चीजें हटाने के लिये भी Audacity एक अच्छा सॉफ्टवेयर है। Preview mode में ऑडियो चलाकर जहाँ-जहाँ कुछ जोड़ना या घटाना है वहाँ पर माउस cursor को ले जाकर रिकॉर्ड वाले red button को दबाएँ।
रीमिक्स करने के लिये भी Audacity एक बेहतर विकल्प है। रीमिक्स करने के लिये सबसे पहले अपने मुख्य ऑडियो को Audacity सॉफ्टवेयर के साथ खोल लें। अब मेनू बार में Add New लेयर को चुनें। यह एक नया लेयर जोड़ देगा।
अब बारी आती है अपने ऑडियो को एक्सपोर्ट करने की। इसे फाईल मेनू में जाकर export as mp3 या अन्य format में save कर लें।
