← PrevNext →
बोडमास का प्रयोग
क-कबूतर,ख़-खरहा,ग-गमला अब छोडो लल्ला आओ गणित का पकड़ो कल्ला(कॉलर)।
ज-जोड़,घ-घटाव और भ-भाग से शुरुआत करेंगें। सीखेंगे गणित, बोडमास के प्रयोग की बात करेंगे।
पहले कोष्टक चिन्ह का उपयोग करेंगे, छोटे कोष्टक से शुरुआत कर मझोले कोष्टक, फिर बड़े कोष्टक पर अंत करेंगे।
तब आएगी "का'' की बारी भ-भाग,ग-गुणा,ज-जोड़ और घ-घटाव से क्रमशः करेंगे आगे की कार्यवाही।
©अमन कुमार(विक्की)
