← PrevNext →
Amrita Singh
Amrita SinghCourseLiteraturePoetry
2 May 2021·1 min read·

एक दिन कोरोना भागेगा

एक दिन कोरोना भागेगा, चेहरे से मास्क भी उतर जायेगा, ये पल जरूर गुजर जायेगा।

स्कूलों की गाड़ियाँ बच्चों को बुलायेंगीं, सुबह से फिर से भागम भाग होगी, रंग बिरंगें लंच बॉक्स फिर से निकलेंगें,

एक दिन कोरोना भागेगा, चेहरे से मास्क भी उतर जायेगा, ये पल जरूर गुजर जायेगा।

वीकेंड फिर गहमागहमी से भरा होगा, रिश्तेदार दोस्तों के घर ठहाकों से भर जायेंगें,

एक दिन कोरोना भागेगा, चेहरे से मास्क भी उतर जायेगा, ये पल जरूर गुजर जायेगा।

हर ओर बस जिंदगी की झलक होगी, मायूसी कोसों दूर होगी, शॉपिंग के बस्ते फिर से भर जायेंगें, हम फिर से इतरायेगें, त्योहारों की रौनक हर घर में आयेगी।

एक दिन कोरोना भागेगा, चेहरे से मास्क भी उतर जायेगा। ये पल जरूर गुजर जायेगा।

©अमृता सिंह