← PrevNext →
होली में !
सद्भाव की घूंटी जरा पिलाओ होली में , भगवा, नीला और रंग हरा मिलाओ होली में !
तुम भी तो जरा नरमी लाओ अपनी बोली में , दुश्मन को भी दिल से गले लगाओ होली में !
श्रद्धा सा अर्पित प्रेम समर्पित दामन द्वारे , निर्गुण, सगुण मिलाकर द्विगुण बनाओ होली में !
चुनाव के आगे घुटने टेके देख कोरोना ने , पर, सरकारी पाबंदी है यूँ अपनी होली में !
राजनीत की दहन होलिका सजाओ होली में , सियासत की ना यूँ याद दिलाओ होली में !
©कुमार
