← PrevNext →
Kumar Bhupesh
Kumar BhupeshCourseLiteraturePoetry
5 Feb 2022·1 min read·

माँ शारदे

माँ शारदे से बस इतना वरदान चाहिए , माँ के चरणों में हैं जगह, ये गुमान चाहिए।

तमस से रहे दूरी सदा, ये भान चाहिए , दुनियां से मिटे अहं, इतना आह्वान चाहिए।

लोलुपता की निरीह अवस्था, अवसादों से परे रहूं, जीवन में बस आपका ही तत्वावधान चाहिए।

रहूं सदा ही आपका ये अभिमान चाहिए , माँ शारदे से बस इतना वरदान चाहिए ।

ज्ञान की अधिष्ठात्री, वीणावादिनी, वाग्देवी माँ सरस्वती को चरण-वंदन

आपसभी को वसंतपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

#जय_माँ_शारदे ©कुमार