← PrevNext →
मैं किसान हूँ
कृषि प्रधान देश का कहने को शान हूँ ! रोटी देने वाला हिन्द का भी मान हूँ !!
दुनियां के निवाले में भूखों वाला तान हूँ ! जय जवान जय किसान शास्त्री जी का गान हूँ !! <!--more-- जाड़ा गर्मी बरसात हर ऋतुओं का भान हूँ ! ऋण में भी धन वाला अर्थव्यवस्था का जान हूँ !!
बेशक पूंजीपतियों के लिए आज कालाबाजारी का बान हूँ ! किंतु, याद रहे खेत खलिहान से हर गोदामों तक का आन हूँ !!
मैं किसान हूँ...! हाँ...मैं किसान हूँ...!!
©#कुमार
