← PrevNext →
Aman Kumar Vikki
Aman Kumar VikkiCourseLiteraturePoetry
1 Jun 2021·1 min read·

परछाई

मैं तुम्ही से हूँ और तुमसे ही मेरा अस्तित्व है। मैं हर जगह तेरे साथ हूँ अकेले में मैं उदास हूँ।

तुम्हारे बिना मेरा न तो कोई भूत था और न ही कोई भविष्य है।

चाहे खिला लो कोई कसमें चाहे करवा लो कोई वादे बिना शर्त हमेशा मैं तेरे साथ हूँ। कोई साथ दे या साथ छोड़ दे लेकिन मैं सदा तेरे साथ हूँ।

क्योंकि तुम्हीं से मैं हूँ, और मैं तुम्हारी परछाई हूँ।

©अमन कुमार(विक्की)