← PrevNext →
Narendra Prasad Nirala
Narendra Prasad NiralaCourseLiteraturePoetry
29 May 2021·1 min read·

प्राकृतिक चिकित्सा

प्राकृतिक चिकित्सा बिना औषधि के उपचार पद्धति हैं या हम कर सकते हैं प्राकृतिक चिकित्सा जीवन जीने की कला है।

प्राकृतिक चिकित्सा के अंतर्गत हम आग, पानी, मिट्टी, हवा और आकाश इन पंचतत्व के माध्यम से इलाज करते हैं क्योंकि हमारा शरीर भी इसी पंचतत्वों से बना है।

हम शरीर का प्राकृतिक रूप से ध्यान नहीं देते है परिणामस्वरूप यह अस्वस्थ्य हो जाता है, अर्थात अनियमित खान-पान करके हम अपने शरीर में कूड़ा भरते चले जाते हैं जिसे विजातीय द्रव्य कहते हैं इसे बाहर निकालने के लिए अग्नि, पानी, मिट्टी इत्यादि का सहारा लेते हैं जिससे शरीर रोग से विमुक्त हो जाता है।

प्राकृतिक चिकित्सा ईश्वर से प्राप्त हुआ वरदान है इसे मानव समझ कर इसका प्रयोग करने लगा तो वह रोग को जीत लेगा इसीलिए इस प्राकृतिक चिकित्सा को हम संभावनाओं को संभव करने की चिकित्सा कर सकते हैं, क्योंकि यह बीमारी को मूल से समाप्त करती है।

इसीलिए तो महात्मा गांधी जी ने कहा है- "जिसे हवा, पानी और अन्न परिणाम समझ आ गया, वह अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता है उतना डॉक्टर कभी भी नहीं रख सकता है।"

© नरेन्द्र प्रसाद निराला