← PrevNext →
Kumar Bhupesh
Kumar BhupeshCourseLiteraturePoetry
23 Jul 2021·1 min read·

तीसरी लहर

इन सरकारी आंकड़ों पे ना जाइए देश को तीसरी लहर से बचाइए !

अब भी हमने कुछ सीखा नहीं, चल रहा वैसे ही सरकारी काम । काशी-कोटा-कच्छ सब हुए समान, चाहे ले लो किसी शहर का नाम ।।

दूरी बनाने में ना हिचकिचाइए देश को तीसरी लहर से बचाइए !

तीसरी लहर हमें छू ना पाएंगे ? ये यक़ीन हमें उसतक पहुंचाएंगे । दूसरी लहर से क्या सीखा हैं हमने उसे जाकर सब विस्तार से बताएंगे ।।

टीका लगाने में ना शरमाइए देश को तीसरी लहर से बचाइए !

लहर कोई आती नहीं हम ला रहे, बूढ़े से लेकर बच्चें तक इसके नाम । कोरोना ने मारी पलटी करो तैयारी, नहीं सुधरे तो होगा फिर काम तमाम।।

मिलकर कोरोना को दूर भगाइए देश को तीसरी लहर से बचाइए !

©कुमार