← PrevNext →
वैलेंटाइन
देखो कैसा गुलाब लाया हूँ तेरे लिए बाकमाल लाया हूँ ! टैडी सी चाही थी जिंदगी तूने ख़ुद में टैडी का सार लाया हूँ !
तुमसे वादा एक निभाई ना गई मैं जिंदगी से वादा उधार लाया हूँ ! तेरे आलिंगन को देख निस्तेज मैं अंको का पूरा बाज़ार लाया हूँ !
ये सिर्फ़ सात दिनों में समाये कैसे मैं सात जन्मों का हिसाब लाया हैं ! तुमने जो खत लिखे भी नहीं मैं उसका भी पूरा जबाब लाया हूँ !
© कुमार
