← PrevNext →
विकास की गाड़ी
अगर देश को आगे लाना है तो, अगर तिरंगा संसार मे फहराना है तो, सभी करें अपने-अपने घर से शुरुआत खोल के नारियों की बेड़ियां आगे बढें उनको लिए साथ, यहीं से बनेगी आगे की बात । मोदी जी ने तो कर दिया मेक इन इंडिया की शरुआत पर हैं नही अकेले मर्दों की बात औरतों को भी लाना होगा साथ तब बनेगी आगे की बात।
अगर संसार में मेक इन इंडिया फैलाना है तो, अगर संसार के कोने-कोने को इंडिया बनाना है तो, औरतें करे खुद से शुरुआत तोड़ चूड़ियों को चौखट पर, आगे बढ़ें मर्दों के साथ तब बनेगी आगे की बात फिर होगा देश का विकास।
© अमन कुमार (विक्की)
