Rahul Devashish
Rahul DevashishCourseMusicVocal
17 Dec 2025·1 min read·

Ram Ayenge Male Version

मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे, राम आएँगे, आएँगे, राम आएँगे। मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे॥

राम आएँगे तो, अँगना सजाऊँगा, दीप जलाकर, दीवाली मनाऊँगा। मेरे जन्मों के सारे, पाप मिट जाएंगे, राम आएँगे, मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे॥

राम झूलेंगे तो, पालना झुलाऊँगा, मीठे-मीठे मैं, भजन सुनाऊँगा। मेरी ज़िंदगी के, सारे दुःख मिट जाएंगे, राम आएँगे, मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे॥

मैं तो रुचि-रुचि, भोग लगाऊँगा, माखन-मिश्री मैं, राम को खिलाऊँगा। प्यारे-प्यारे भक्त, संग हर्षित हो जाएँगे, राम आएँगे, मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे॥

मेरा जनम सफल, हो जाएगा, तन झूमेगा और, मन गीत गाएगा। राम सुंदर मेरी, किस्मत चमकाएँगे, राम आएँगे, मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे॥

मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे, राम आएँगे, आएँगे, राम आएँगे। मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे॥