
संभव नहीं
संभव नहीं, हर प्रयास असफल हो जाये, संभव नहीं, सभी रास्ते मंजिल को ले जायें । संभव नहीं, सभी आ...
संभव नहीं, हर प्रयास असफल हो जाये, संभव नहीं, सभी रास्ते मंजिल को ले जायें ।
संभव नहीं, सभी आवाजें ध्वनि बन जायें, संभव नहीं, हर शब्द कविता बन जायें ।
संभव नहीं, सभी सुखों से आनंद हीं आये, संभव नहीं, हर दुःख आँखों में आँसू लायें ।
संभव नहीं, हर शांति मन को भा जाये, संभव नहीं, हर फुर्सत में सुकून हीं आये ।
संभव नहीं, हर दरिया से प्यास बुझ जाये, संभव नहीं, हर बादल बरस जायें ।
संभव नहीं, सभी फूल इबादत के काम आयें, संभव नहीं, हर दरख़्त हरियाली लाये ।
संभव नहीं, हर गलती गुनाह बन जाये, संभव नहीं हर मकान घर बन जाये।
©डॉo अमृता सिंह